गंगा में उफान जारी, हाई-वे भेदने को तैयार सैलाब

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गंगा खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर आ गयीं है| जिससे निचले व तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का साम्राज्य हो गया है| हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है| लगातार गंगा का जलस्तर बढ़नें से हाई-वे पर भी कटान का खतरा बढ़ गया है| यदि हाई-वे चपेट में आया तो दर्जनों गाँव बाढ की चपेट में आ जायेंगे|
दरअसल निविया ने निकट इटावा-बरेली हाई-वे के निकट पानी लगातार एकत्रित हो रहा है | आई-वे की ऊंचाई अधिक होनें से वह उसे पार नही कर पा रहा हा| शनिवार को भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर रहीं| जिससे हाई-वे पर भी जल स्तर बढ़ गया| जलस्तर बढने से हाई-वे पर सैलाब का दबाब है| लिहाजा हाई-वे भी लीक हो गया| सड़क के नीचे से बाढ़ का पानी दूसरी तरफ पंहुच गया | जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयीं है| सूचना मिलने पर एसडीएम गजराज सिंह, आदि मौके पर पंहुचे और बाढ़ के हालात को देखा | सैलाब नें यदि हाई-वे पार किया तो शेराखार, खरकपुर खडौली, उजरामऊ, नया गाँव, नौसारा, नई बस्ती, सथरा, कमालुद्दीनपुर, निबिया, दहेलिया आदि हाई-वे के लगभग किनारे के गाँव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है|
गंगा व रामगंगा का जल स्तर
गंगा शनिवार को 137.30 सेंटीमीटर पर दर्ज की गयीं| जो खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर हैं | वहीं नरौरा बाँध से 132843 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया| जबकि रामगंगाका जलस्तर 135.60 सेंटीमीटर पर दर्ज किया गया| रामगंगा में कुल 3202 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|