गंगा खतरे के निशान से 10 सेंटी मीटर ऊपर, रामगंगा में गिरावट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा लगातार ऊफान पर हैं | जिससे निचले व गंगा के तटवर्ती इलाकों में मुसीबत बढ़ा दी है| जिला प्रशासन का ध्यान पूरी तरह से बाढ़ से आनें वाली समस्याओं से आमजनमानस को निजात दिलानें का है| गंगा पार के गांवों में बाढ़ के पानी की दस्तक से आमजनजीवन प्रभावित हो गया है| गंगा गुरुवार को खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर चल रहीं हैं |
बीते बुधवार को गंगा का जलस्तर 137.10 मीटर पर दर्ज किया गया | जबकि गुरुवार को गंगा 10 सेंटीमीटर बढ़ गयीं | जिससे गंगा का जलस्तर 137.20 मीटर पर पंहुच गया| वहीं गंगा में नरौरा बांध से 205253 क्यूसेक पानी छोड़ा गया | इसके साथ ही रामगंगा  बुधवार को 135.85 मीटर पर दर्ज की गयीं थी | गुरुवार को रामगंगा के जलस्तर 135.70 मीटर पर दर्ज की गयीं| लिहाजा रामगंगा का जलस्तर 15 सेंटी मीटर कम दर्ज किया गया| खौ, हरेली व रामनगर बैराज से 12100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|