सैलाब की समस्याओं से रूबरू हुए डीएम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार नें सैलाब ग्रस्त गाँवों का दौरा किया | उन्होंने बाढ पीड़ितों की हर सम्भव मदद करनें के निर्देश दिये|
तहसील अमृतपुर केगाँव बलीपट्टी, मंझा की मढैया, करनपुर घाट, फखरपुर आदि गांवों में डीएम-एसपी पंहुचे| उन्होंने बाढ़ से हो रहे नुकसान का जायजा लिया| ग्रामीणों से सैलाब की समस्याओं को जाना| ग्रामीणों के स्वास्थ्य, राशन आदि की संसमय व्यवस्था करानें के निर्देश दिये | उन्होंने कहा की कोटेदार ग्रामीणों को राशन वितरण में कोई लापरवाही नाकरें| उन्होंने एसडीएम गजराज सिंह से नावों की व्यवस्था करानें के निर्देश दिये, जिससे ग्रामीणों को समस्या ना हो| डीएम नें निर्देश दिये की जिन गांवों में ज्यादा पानी है उन जगहों पर लेखपालों व चिकित्सकों की डियूटी लगायी जाये| जिससे ग्रामीणों को कोई समस्या ना हो| स्वास्थ्य टीमें लगातार गाँव-गाँव में जाकर जाँच करें | एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, कानूनगो अजय शुक्ला, प्रधान रमाकांत, प्रधान अतर सिंह, प्रधान देवदत्त तिवारी आदि रहे|