नगर मजिस्ट्रेट को बजबजाता मिला गौसदन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को नगर मजिस्ट्रेट व गौशाला के नोडल अधिकारी सतीश चंद्र नें कटरी धर्मपुर गौशाला का निरीक्षण किया | जिसमे उन्हें काफी कमियां मिली | पूरी गौशाला उन्हें गंदे पानी से बजबजाती मिली| उन्होंने गौशाला मैनेजर से कड़ी नराजगी व्यक्त की |
राजकीय गौसदन कटरी धर्मपुर में नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र नें निरीक्षण किया| उन्हें गौशाला परिसर में बरसात का गंदा पानी बजबजाता मिला| जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नही थी| उन्हें गौशाला में 62 गौवंश मिले जिनके टैग नही लगाये गये थे, उनके टैग लगानें के निर्देश गौशाला मैंनेजर दिनेश दुबे को दिये | साथी उन्होंने बताया कि गौवंश के रखरखाब को देखते हुए हर महीने तहसील स्तर पर बैठक आयोजन होगी जो अभी तक नही होती थी| साथ ही जलभराव के लिए सीडीओ से वार्ता करके गौशाला में ईंटे बिछानें की व्यवस्था करायी जायेगी| इसके साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द कमियों को दुरस्त करनें के निर्देश जिम्मेदारों को दिये |
दो गौपालक मिले गायब
दरअसल गौसदन में कुल 12 गौपालकों की तैंनाती है| जिसमे निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट को मौके पर केबल 10 ही गौपालक मिले| दो गायब गायब थे| नगर मजिस्ट्रेट नें जेएनआई को बताया कि गौशाला में चारे की कोई भी कमी नही है| गायों को पर्याप्त मात्रा में चारा मिल रहा है|