मक्का व्यापारी नें इकलौते पुत्र की गड़ासे से काटकर की हत्या, पत्नी व बेटी को घायल कर खुद लगा ली फांसी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) आर्थिक तंगी से जूझ रहे ग्रामीण नें खौफनाक फैसला ले लिया| उसने अपने इकलौते मासूम पुत्र व पुत्री पर जानलेवा हमला कर दिया| धारदार हथियार से हुए हमले से उसके मासूम पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी| जब पत्नी बचानें आयी तो उसे भी हमला कर घायल कर दिया | पत्नी बेटी को मृत समझ कर सनकी ग्रामीण नें खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची आर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी 35 वर्षीय दिनेश यादव मक्का का व्यापारी था| बीती रात लगभग 3 बजे उसने घर में सो रहे अपने 5 वर्षीय पुत्र ओंसिएन पर गड़ासे से हमला कर दिया| उसकी चीख पुकार सुनकर दिनेश की 11 वर्षीय पुत्री दिव्या, 10 वर्षीय अंशी व 8 वर्षीय प्रांशी के अलावा बहन 22 वर्षीय शीतला भी जाग गयीं | सभी के बीच-बचाव का प्रयास किया | जिस पर सनकी मक्का व्यापारी नें उन पर भी हमला कर दिया | हमले में उसके मासूम पुत्र ओंसिएन की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसकी 30 वर्षीय पत्नी मीना व 11 वर्षीय पुत्री अंशी भी हमले में घायल हो गयी| गंभीर रूप से घायल मीना देवी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| वहीं आरोपी दिनेश घटना को अंजाम देकर घर से फरार हो गया| सुबह दिनेश का शव घर से घर से करीब 200 मीटर दूर जामुन के पेंड पर फांसी पर झूलता मिला| उसने आत्महत्या कर ली| मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मक्का व्यापारी कानपुर के व्यापारी ने दिनेश के करीब 40 लाख रुपए हड़प लिए थे। जिसके कारण दिनेश टेंशन में रहता था चर्चा है की पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे लगभग 40 लाख रूपये की मक्का का पैसा एक कम्पनी के अधिकारियों द्वारा ना देंने पर उसने आत्महत्या का जिक्र किया है| सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह, सीओ अरुण कुमार, थानाध्यक्ष मनोज भाटी व फील्ड यूनिट ने मौके पर आकर जाँच की| वहीं एएसपी डॉ. संजय सिंह ने लोहिया अस्पताल जाकर घायल मृतक दिनेश की पत्नी से जानकारी ली | एसपी विकास कुमार नें बताया एसपी नें बताया कि मृतक नें बीती रात गाँव वालों के पास एक मैसेज किया था| मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी| पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|