माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही होगी तेज: एसपी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नवागन्तुक एसपी विकास कुमार नें सोमवार को मीडिया कर्मियों से भेट की| उन्होंने कहा कि जिले में माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्यवाही में पुलिस और तेजी लायेगी|
पुलिस लाइन सभागार ने उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की| एसपी नें कहा कि सरकार की नीतिओं के अनुसार पुलिस कार्य करेंगी| संगठित अपराध के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्यवाही करेंगी| जनपद की ट्राफिक व्यवस्था को दुरस्त किया जायेगा | माफियाओं के खिलाफ जिले में जो कार्यवाही चल रही है वह जारी रहेगी बल्कि कार्यवाही में और तेजी लायी जायेगी| कानून व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा| जनता की शिकायतों पर कार्यवाही होगी|
पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण
एसपी विकास कुमार नें चार्ज लेनें के दूसरे दिन पुलिस कार्यालय का निरी क्षण किया| जिससे हड़कंप मच गया | एसपी नें कार्यालय के कर्मियों सेवार्ता कर जानकारी ली| उन्होंने कहा की कोई भी विभागीय कार्य लंबित ना रखें जायें| उन्हें समय पर ही सम्पादित किया जाये|