पांच लाख के लिये बहू को घर से निकाला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर पति व ससुरालीजनों ने मारपीट कर पुत्री के साथ महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मझना रोड वरतल निवासी मरजीना वेगम ने पति कमर अहमद, रजिया वेगम, तौहीद खां व कन्नौज जिला के थाना गुरसहायगंज के गांव अमराही गौरी नवादा समधन निवासी तंजुमवानो उर्फ बुशरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि उसी शादी कमर अहमद के साथ 21 जून 2009 में हुई थी। उसकी 12 साल की पुत्री है। दो वर्ष से पति व अन्य ससुरालीजन उसे और उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। वह पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाते हैं। सास कहती है कि शादी में पांच लाख रुपये उसके पिता ने खर्च किए थे, अगर लड़के की शादी दूसरी जगह करते तो दस लाख से अधिक मिलते। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर उसे और उसकी पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 18 जून 2023 की रात करीब नौ बजे पति ने गाली गलौज किया। विरोध करने पर सभी लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। पुत्री के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर उसको बचाया। आरोपियों ने उसको मारपीट कर घर से पुत्री के साथ निकाल दिया। पता चला कि पति ने 6 जून 2023 को चोरी छिपे तंजूम बानों से शादी कर ली है। वह तीन माह पहले ससुराल भी आई थी। आरोपी उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।