‘यूथ कांग्रेस’ नें ताजा की भारत जोड़ो यात्रा की याद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से कांग्रेस खासी उत्साहित है। पार्टी के युवा संगठन यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की यादों को ताजा करने को प्रतीकात्मक यात्रा निकाली|
शहर के गुरुगाँव देवी मन्दिर ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष व अमृतपुर विधान सभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी के नेतृत्व में लाल दरवाजे तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी| इस दौरान शुभम तिवारी नें बताया कि कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस देशभर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर प्रतीकात्मक पैदल यात्रा निकाल रही है| यात्रा में भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, वन्देमातरम व नफरत छोड़ों भारत जोड़ो के नारे बुलंद किये गये | इस दौरान विकास अग्निहोत्री, अम्मार अली, दुर्गेश यादव, रोहित शाक्य, सुमित यादव, अतीक सलमानी, शिवम शर्मा, विपिन प्रजापति, अशोक, रविकान्त आदि रहे|