मडैयन घाट पुल मजबूत करेगा हरदोई व फर्रुखाबाद के रिश्ते: जितिन प्रसाद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) शनिवार को लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद नें जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज और हरदोई को जोड़नें वाले मडैयन घाट पुल का शिलान्यास किया| उन्होंने कहा की पुल बनने से दोनों जनपदों के बीच सम्बन्ध और अधिक मधुर होंगे|
मंत्री नें कहा कि 19113.72 लाख की लागत से बनने जा मडैयन घाट पुल से आवागमन सुलभ होगा | पुल बननें से लोगों को नाव या पीपे के पुल का सहारा नही लेना होगा| पुल अब दोनों जनपदों की समस्या का स्थायी समाधान है| पुल निर्माण लखनऊ सेतु निगम करेगा | उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2023 को निर्माण कार्य शुरू होगा और 2026 तक बनकर जनता को समर्पित कर दिया जायेगा | उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी की सेतु निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये| जनता भी निर्माण के मानक पर नजर रखे कोई समस्या होनें पर मामले से सरकार को अवगत कराएं | सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, डॉ. सुरभि, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत आदि रहे |