आमरण अनशन को कई संगठनों का समर्थन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआईब्यूरो) नगर पालिका ईओ और उनके होर्डिंग ठेकेदार के खिलाफ आमरण अनशन का मंगलवार को दूसरा दिन था लेकिन दो दिन गुजर जानें के बाद भी आमरण अनशन करनें वालों की सुध लेनें कोई नही आया| वहीं दूसरी तरफ कई संगठनों नें अपना समर्थन देकर अनशन कारियों में ऊर्जा भरी |
दरअसल टाउन हाल पर नगर पालिका ईओ रविन्द्र कुमार व ठेकेदार अरविन्द पाण्डेय के खिलाफ राहुल जैन व उनकी टीम सोमवार को आमरण अनशन पर बैठ गये थे| जिसको मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिलाध्यक्ष सत्यभान झा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के जिलाध्यक्ष रितेश शुक्ला, संगठन प्रमुख पुनीत दुबे (बॉबी) आदि नें लिखित समर्थन दिया और धरनें पर भी बैठे | राहुल जैन का आरोप है कि यूपी सरकार द्वारा नगर पालिका के लिये होर्डिग लगानें की निर्धारित दर जिसमे बड़ी होर्डिंग के लिये 5 हजार रूपये निर्धारित है| जिसके बदले वर्तमान ठेकेदार अरविन्द पाण्डेय 36 हजार रूपये यानि 7 गुना वार्षिक किराया वसूल रहें है| जिससे लगभग 50 परिवारों की रोटी खतरे में आ गयी है|
ठेकेदार अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि उन पर दबाब बनानें के लिये धरना प्रदर्शन किया जा रहा है| आरोप लगानें वाले लोगों के द्वारा निर्धारित शुल्क भी जमा नही किया जा रहा है| वह दबाब बनाकर मुफ्त में काम करना चाहते है| उनके ऊपर लगाये जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं | अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार नें जेएनआई को बताया कि अभी आरोपों के साक्ष्य भी मिले तभी कार्यवाही होगी| उनके पास अभी तक साक्ष्य नही पेश किये गये हैं|