दावत खाकर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात दावत खाकर लौट रहा युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर हो गया| परिजनों नें उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| परिजनों में चीत्कार मच गयी|
थाना राजेपुर के ग्राम गौंटिया पश्चिमी निवासी 22 वर्षीय कृपा शंकर पुत्र रामेश्वर जाटव बीती रात थाना कादरी गेट के पांचाल घाट दावत में शामिल होनें आये थे लिहाजा आधी रात को वह बाइक से बापस घर लौट रहे थे| थाना राजेपुर के जमापुर मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन नें उनको जोरदार टक्कर मार दी जिससे कृपाशंकर की हालत गंभीर हो गयी| उन्हें गंभीर हालत में सुबह 3 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया | चिकित्सक नें प्राथमिक उपचार किया कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी| मृतक की पत्नी छोटी बिटिया, माँ मोलिना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक डेढ़ वर्ष का पुत्र अरसल है|