युवक की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन घर से गये हुए युवक का शव शनिवार सुबह खेत में पड़ा मिला| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर छानबीन की और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम बेनीनगला निवासी 30 वर्षीय विपिन कुमार पाल पुत्र रामसेवक दिल्ली में नौकरी करता था| बीते डेढ़ महीनें पूर्व ही वह अपने घर आया था| शुक्रवार को विपिन के बड़े भाई मौजपाल व ओमपाल, माँ गंगा देवी, पिता रामसेवक के साथ विपिन की 4 वर्षीय पुत्री काव्या अलीगंज एटा के रिश्तेदारी में थे| शुक्रवार को विपिन अपनी पत्नी रूबी से बाजार (फर्रुखाबाद) जानें की कहकर लगभग 11 बजे घर से निकला लेकिन वापस नही लौटा | काफी समय बाद भी जब विपिन घर नही आया तो परिजनों को सूचना दी गयी| जिसके बाद अलीगंज गये परिजन भी आ गये| उन्होंने विपिन की तलाश शुरू की| लेकिन उसका पता नही चला| शनिवार को जब विपिन के पिता रामसेवक खेतों की तरफ गये तो उसका शव अपनी की खेत में पड़ा मिला| जिससे कोहराम मच गया| मृतक विपिन की पत्नी रूबी, माँ गंगा देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष आमोद कुमार आदि मौके पर पंहुचे और छानबीन की| मृतक की आँखे निकली थी और शरीर पर चोटों के निशान मिले| जिससे उसकी पीट-पीट कर हत्या किये जानें की आशंका जाहिर की गयी है| पुलिस तफ्तीश कर रही है|