अंतर राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में जिले से जाएंगे नौ लोग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भूटान की राजधानी थिंपू और पारो में होने वाले 21वें अंतर राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में देश से 103 लोगा शामिल होने जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश से 16 लोगों में से नौ लोग फर्रुखाबाद जिले के हैं। नौ लोगों का चयन होने से जिले का नाम रोशन हुआ है। इसमें पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पति डॉ. रामकिशन राजपूत को सम्मानित भी किया जाएगा। यह सम्मेलन 4 से 12 जून तक चलेगा।
शहर के पल्ला तालाब स्थित पूर्व उमिला राजपूत के आवास पर गुरुवार को डॉ. राम किशन राजपूत ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि 4 से 12 जून 2023 तक भूटान की राजधानी थिम्पू और पारों में अंतर राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें भारत से 103 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल भूटान जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश से 16 सदस्यों में से नौ फर्रुखाबाद जिले के सदस्य है। यह जिले के लिए गौरव की बात हैं। इस सम्मेलन में डॉ रामककिशन राजपूत को भूटान के लोक नायक पद्मसंभव बौद्धगुरु रिन कोच सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिले से जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में डॉ. रामकिशन राजपूत के साथ अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार, गीता सिंह, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉ. रत्ना सिंह, डॉ. सपनेश पटेल, धारणी गंगवार, रूद्र प्रताप सिंह समेत नौ लोग शामिल है। वहां पर अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार को दाऊ कल्याण सिंह सोनवानी सम्मान, डॉ. रत्ना सिंह को पोस्ट डॉक्टोरल (आईसीएचआर) की उड़ीसा का सिंधुरथ स्मृति सम्मान, इसके अलावा अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। डॉ. रामककिशन राजपूत ने बताया कि सम्मेलन में 30 पुस्तकों का विमोचन भी होगा। जिसमें उनकी तीन पुस्तक मिश्र यात्रा, युद्धे और लोधी व लोधी और प्रतिहार राजपूत नामक पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। सदस्यों का कहना है कि हिंदी भाषा को प्रतिष्ठित करना समय की मांग है। महात्मा गांधी, बंकिमचन्द्र चटर्जी, मदन मोहन मालवीय, केशवचन्द्र सेन, पुरुषोत्तमदास टंडन, डॉ० राममनोहर लोहिया के प्रयासों से भारत में ही नहीं विश्व में हिन्दी को प्रतिष्ठा मिली है। इससे हिन्दीभाषी क्षेत्रों की बोलचाल की स्थानीय बोलियों से हिन्दी शब्द समृद्धता बढ़ी है, लेकिन इसके केन्द्र सरकार के विभागों और कई राज्यों में हिंदी की बजाय अंग्रेजी को महत्व दिया जा रहा है। इसमें सुधार होने पर ही दिंही की बढ़ावा मिल सकता है। इस दौरान हरिनंन्दन सिंह यादव, देवकी नन्दन गंगवार, रवीन्द्र भदौरिया, डॉ० मोहम्मद मोहसिन, अरूण प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।