प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र कटियार सेवानिवृत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लम्बे समय तक कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहे वीरेंद्र कटियार बुधवार को सेवानिवृत हो गये| उन्हें धूमधाम से विदाई दी गयी|
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें वीरेंद्र कटियार को प्रतीक चिन्ह भेट कर भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं| इसके साथ ही कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के मंत्री संजय मिश्रा व अन्य कर्मियों द्वारा भी पुष्प वर्षा कर उन्हें विदाई दी गयी|