खाना खानें के बाद पूरे घर की हालत बिगड़ी, भर्ती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात सब्जी-रोटी खानें के बाद पूरा परिवार सो गया लेकिन सुबह उठा ही नही| जानकारी होनें पर पूरे परिवार को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है|
थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम नीचे वाला चपरा निवासी 50 वर्षीय धनपाल लोधी के घर में बीती रात उनकी पुत्रबधू 30 वर्षीय पूजा व 18 वर्षीय पुत्री प्रियंका नें दरारी की सब्जी व रोटी बनायीं| जिसको धनपाल, उनकी 48 वर्षीय पत्नी धनदेवी, पुत्रबधू पूजा व पुत्री प्रियंका नें खाया और सभी सो गये| रविवार को सुबह जब प्रियंका की आँख खुली तो उसे चक्कर आ रहे थे| वहीं माँ-बाप व भाभी बेहोश थी | जिससे चीख पुकार मच गयी|एकत्र हुए ग्रामीणों नें डायल 108 एम्बुलेंस पर फोन किया गया| कुछ देर बाद एम्बुलेंस मौके पर पंहुची और सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया |