शपथ ग्रहण में भावुक हो फफक पड़े वत्सला और मनोज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच से चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल व उनके पति मनोज अग्रवाल फफक पड़े| उन्होंने कहा कि जनता नें उनकी गलतियों को सीने से नही लगाया बल्कि उनका मार्ग दर्शन कर उन्हें पुन: अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया | इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें वत्सला अग्रवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी|
टाउन हाल पर नव निर्वाचित अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व सभी 41 वार्डो के सभासदों नें शपथ ग्रहण की |इस दौरान चेयरमैंन पति मनोज अग्रवाल नें कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से आटा और चावल मांगे| उसके साथ जनता नें जीत का आशीर्वाद दिया| जनता में हमारी किसी भी गलती को सीने से नही लगाया| उन्होंने कहा कि उनकी माँ बचपन में ही गुजर गयी थी लेंकिन इस चुनाव में महिलाओं नें माँ की तरह उनके सिर पर आशीर्वाद का हाथ रखा| उन्होंने कहा की नगर पालिका किसी एक दल की नही होती| पालिका अब सर्व जन हिताय व सर्व जन सुखाय की निति पर काम करेंगी| उन्होंने कहा की वह जब तक जीवित है सामूहिक विवाह कराते रहेंगे|
हमारे लिये कोई विपक्षी नही
उन्होंने कहा कि उनके लिये कोई विपक्षी नही है| सभी नें उनकी पत्नी को चुनाव में जीत दिलायी| उनका व्यवहार सबके लिये एक समान रहेगा| सभी को साथ लेकर कार्य किये जायेंगे| शहर में जाम, अतिक्रमण, जल भराव की समस्या से निजात दिलायी जायेगी| लेकिन सभी के सर्व निर्णय पर कार्य होगा|
जनादेश भगवान का आदेश
मनोज अग्रवाल नें कहा कि चुनाव के दौरान उनसे काफी सारे लोगों नें कहा और मतगणना के दौरान भी शिकायतें आयीं की चुनाव आयोग से शिकायत करों | उन्होंने कहा कि उन्हें जिला प्रशासन पर पूरा भरोसा था | क्योंकि जनादेश भगवान का आदेश है| लिहाजा उसे जिला प्रशासन नें पूरी ईमानदारी से पूरा किया | पहले सीट ओबीसी थी लेकिन बाद में महिला हो गयी| जनता चाहती थी कि वत्सला ही फिर कुर्सी पर बैठें|
नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल नें कहा कि सभी नें उनका साथ दिया| अब वह पहले से ज्यादा विश्वास के साथ विकास कराया जायेगा| उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में सबके सहयोग से पटेल पार्क का सौंदर्यीकरण,15 विद्यालयों का जीर्णोधार, टाउन हाल की नई बिल्डिंग का निर्माण,14 नई पानी की टंकी बनाई गई। उन्होंने कहा कि चुनाव में किए गए वादे इस बार भी पूरा करूंगी। रेलवे रोड का सौंदर्यीकरण,जलभराव पर कार्य, ई रिक्शा हेतु स्टेंड बनाना, कूड़ा निस्तारण हेतु घर-घर कलेक्शन, बढ़पुर तालाब का सौंदर्यीकरण सहित सैकड़ों कार्य किए जायेगे। नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें कहा की चुनाव में जो गलती की है उन्हें दोबारा ना दोहरायें| शहर के विकास के लिये कार्य करें| ईओ रविन्द्र कुमार, सुधांशु दत्त द्विवेदी आदि रहे | संचालन उत्कर्ष अग्निहोत्री नें किया|
42 सभासदों में 41 ने ली शपथ
बिजली कर्मियों से मारपीट व अभिलेख फाड़नें के मामले में पुलिस नें चीनीग्रान के वार्ड 23 विस्मिल नगर के सभासद नौशाद मंसूरी को जेल भेज दिया था | लिहाजा उसकी शपथ ग्रहण नही करायी जा सकी|