निर्धारित समय में हर घर पंहुचे नल व जल: उप मुख्यमंत्री

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बुधवार को जनपद में दो दिवसीय दौरे पर आये उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नें पेयजल योजना का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता को परखा| उन्होंने योजना के दौरान गुणवत्ता से कोई भी समझौता ना करनें की हिदायत भी दी|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम रतनपुर में जन जीवन मिशन के तहत पाइप पेय हल योजना का कार्य चल रहा है| जिसकी लागत 195.22 लाख रूपये है| जिसके तहत गाँव के लगभग 2213 लोगों को लाभ मिलेगा| इसी योजना के चल रहे कार्य को जांचने के उद्देश्य से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पंहुचे| उनका जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा आदि ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया| इसके उपरांत उन्होंने योजना के निर्माण कार्य का स्थालीय निरीक्षण किया| उन्हें जानकारी दी गयी की आगामी 6 महीने में योजना को पूर्ण क्र लिया जायेगा| पाइप लाइनें पड़ चुकी हैं | उप मुख्यंमत्री नें कहा कि गुणवत्ता से खिलबाड ना करनें और मजदूरों का भुगतान समय से होनें की हिदायत दी| उप मुख्यमंत्री नें कहा कि पीएम मोदी चाहते है कि देश के हर गाँव और हर घर में नल से जल पंहुचाएं| उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि तय समय में यह योजना पूरी करे| जिस पर सरकार लगातार नजर बनायें है| सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता आदि रहे|