तहसील दिवस में 242 शिकायतों में केबल 24 का सम्पूर्ण समाधान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की तीनो तहसीलों कायमगंज, सदर व अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे 242 फरियादी चिलचिलाती धूप में अपनी समस्या लेकर पंहुचे जिनमे से कुल 24 को ही न्याय मिल सका| जबकि 218 को भरोसे की घुट्टी दी गयी|
जिलाधीकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा नें तहसील अमृतपुर में फरियादी की समस्याओं को सुना| जिसमे अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद की पंहुची| जिसमे कुल 70 फरियादी अधिकारियों के सामने पेश हुए जबकि मात्र दो को ही मौके पर राहत मिल सकी| बची शिकायतों का एक सप्ताह में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करनें के निर्देश दिये| उप जिलाधिकारी पदम सिंह, थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल, राजेपुर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश, एबीएसए अनूप कुमार, सीडीपीओ संजय सचान, पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता, खंड विकास अधिकारी कौशल गुप्ता, एडीओ पंचायत अजीत पाठक रहे|
कायमगंज तहसील में सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ| जिसमे 95 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमे कुल 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। सीओ कायमगंज सोहराब आलम आदि रहे |
तहसील सदर में भी अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुआ | जिसमे कुल 77 शिकायतें आयीं| जिसमे मौके पर कुल 8 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका|