डिप्लोम फार्मासिस्ट के चक्र सिंह अध्यक्ष, अभिषेक शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोहिया अस्पताल सभागार में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशियेशन का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव सम्पन्न कराया गया| जिसमे सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किये गये| किसी भी पद पर कोई दूसरा आवेदन नही आया| दो पदाधिकारियों को छोड़कर अन्य पूर्व के पदाधिकारी ही दोबारा चुनाव जीते|
चुनाव प्रेक्षक श्याम नरेश दुबे, चुनाव अधिकारी सहायक धर्मेन्द्र सिंह यादव, सहायक चुनाव अधिकारी डा०मानसिक प्रजापति की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ | जिसमे चक्र सिंह यादव दोबारा अध्यक्ष चुने गये| वहीं डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी को दोबारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया | उपाध्यक्ष डॉ.पवन प्रताप सिंह, मंत्री पद पर जितेन्द्र सिंह का कब्जा बरकरार रहा| संगठन मंत्री डॉ.अरविन्द प्रजापति, संयुक्त मंत्री डॉ.योगेश यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. गरिमा सचान, आडिटर पद पर डॉ. रजनेश यादव बने| रजनेश यादव व पवन कुमार को छोड़कर सभी पदाधिकारी दोबारा अपने पद पर कब्जा जमानें में कामयाब रहे| मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. सर्वेन्द्र कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. हरेन्द्र सिंह चौहान तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कैलाश दुल्हनी रहे| अध्यक्षता वीपी कटियार और संचालन जितेन्द्र सिंह नें किया| गिरीश कुमार अध्यक्ष एलटी संघ मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह, अध्यक्ष डीपीआर डा.संजीव चौधरी एवं मंत्री दिनेश राजपूत को भी प्रतीक चिन्ह भेंटकर फूलमाला पहनाते हुए सम्मानित किया गया। नरेंद्र मिश्रा, अफजल हुसैन, प्रभू दयाल , रामनन्दन बाथम आदि रहे |