कथा के बाद खीर और पंचामृत खाकर 250 बीमार, 83 अस्पताल में भर्ती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)बीती बुधवार की देर शाम थाना नवाबगंज के गांव नगला चंदेला में सार्वजनिक श्रीमद्भगवतकथा के आयोजन के बाद प्रसाद में खीर और पंचामृत खाकर पूरे गाँव की हालत बिगड़ गयी| बताया जा रहा की लगभग 250 लोग बीमार हो गये | गंभीर रूप से बीमार 83 लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जिनका उपचार चल रहा है| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें सभी का समुचित उपचार करनें के निर्देश दिये हैं|
दरअसल बुधवार की शाम श्रीमद्भगवत कथा के आयोजन में ही गोवर्धन प्रसंग की कथा सुनायी गयी| जिसके प्रसाद के लिये सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों से खीर व पंचामृत लेकर आये| जिसको लगभग 5 सैकड़ा लोगों नें सेबन किया| जिसके बाद रात लगभग 11:30 बजे लगभग 250 लोगों को सिर में दर्द, चक्कर व उल्टी की शिकायत शुरू हो गयी| दर्जनों लोगों नें आस-पास के झोलाछापों से उपचार कराया| लगभग 83 मरीज लोहिया अस्पताल भेजे गये| सूचना पर सीएमएस डॉ. राजकुमार सिंह मौके पर आ गये | उन्होंने सीएमओ डॉ. अमरेन्द्र कुमार को फोन किया लेकिन उनका फोन रिसीब हुआ| जिस पर सीएमएस नें जिलाधिकारी को फोन पर अवगत कराया| डीएम की नाराजगी व्यक्त की| सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार का कहना है कि वह व उनकी चिकित्सकों की टीम गांव जा रही है| प्रधान बिक्कू यादव ने का कहना है कि लगभग 250 लोगों की तबियत बिगड़ गयी थी| कुछ लोग अन्य अस्पतालों में भी इलाज करवा रहे हैं वहीं कुछ घरों पर ही हैं।
चिकित्सक पड़े कम
जिस समय मरीजों की भीड़ एक साथ लोहिया अस्पताल पंहुची तो मौके पर डा. कीर्ति कनौजिया, अमिताभ चौहान फार्मासिस्ट मौजूद थे| लेकिन अधिक भीड़ होनें पर चिकित्सक उपचार करनें में नाकाफी साबित हुए| जिसके बाद सीएमएस डॉ. राजकुमार नें डा. कैलाश दुल्हानी, डा. कृष्ण कुमार, डा. वहीदुल हक को भी बुला लिया| डीएम के निर्देश पर निजी चिकित्सक भी उपचार के लिये बुला लिये गये|