जेवर गिरवी रखने के लिए मांगे, बीबी ने जहर पीकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुत्र के नामकरण संस्कार में होने वाले खर्चे के लिए पत्नी से जेवर गिरवी रखने के लिए पति ने मांगे, इसको लेकद दंपति में विवाद हो गया। गुस्साई पत्नी ने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन नर्सिंगहोम लेकर गए। वहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव उमरदा सुखी निवासी राधा किशन सक्सेना ने 25 वर्षीय पुत्री प्रियंका की शादी वर्ष 2016 में नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बराकेशव निवासी रामशरण के पुत्र ब्रह्मपाल के साथ की थी। वह दिल्ली में हलवाई का काम रकता था। शादी के बाद से दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद हेाता रहता था। बीस दिन पूर्व प्रियंका ने पुत्र को जन्म दिया। जिसका बुधवार को नामकरण संस्कार होना था। नामकरण संस्कार में होने वाले खर्च के लिए पति के पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने पत्नी से जेवर मांगे, ताकि गिरवी रखकर वह रुपये ले आए और पुत्र का नामकरण संस्कार धूमधाम से मनाए। गिरवी रखने के लिए जेवर मांगने को लेकर दंपति में विवाद हो गया। इससे नाराज प्रियंका ने घर में रखा जहरीला पदार्थ रात में खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको लेकर शहर के एक नर्सिंग होम में गए। वहां डाक्टर ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, बवना चौकी प्रभारी मुनींद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी पर प्रियंका के पिता व अन्य परिजन भी पहुंच गए। पिता राधा किशन ने ससुरालीजनों पर पुत्री को जहर देखकर मार डालने का आरोप लगाया। प्रियंका की मां सीमादेवी की तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल से साक्ष्य के लिए नमूना लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रियंका के दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं।