कर्नाटक जीत पर कांग्रेस ने आतिशबाजी चला बांटी मिठाई

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चला एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कांग्रेस की जीत का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिया है।
शहर के चौक से कांग्रेस नेताओं नें जुलूस निकाला| जुलूस नेहरु रोड़ होता हुआ घुमना होता हुआ बुरावाली गली के निकट समाप्त हो गया| कांग्रेसियों नें आतिशबाजी चला व मिष्ठाना वितरण कर खुशी का इजहार किया|
जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के मनसूबों पर पानी फेर कर रख दिया है। कहा कि कर्नाटक में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया लेकिन अब जनता भाजपा सरकार के झूठे आश्वासनों से तंग आ चुकी है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत है। इस दौरान डॉ. पीएन सक्सेना, अंकुर मिश्रा, जानकी शुक्ला, डालचंद कठेरिया, छितिज मिश्रा, महेश चंद्र वर्मा आदि रहे|