सपा के पूर्व जिला महासचिव के रिश्तेदार की मार्ग दुर्घटना में मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से सपा के पूर्व जिला महासचिव के रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गये| परिजन उसे लेकर निजी नर्सिंग होम पंहुचें जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| जिसके बाद आधी रात को उसका शव लोहिया अस्पताल में रखा दिया गया|
थाना मेरापुर के ग्राम बरखिरिया निवासी 38 वर्षीय अजवेश यादव पुत्र मदन पाल की सराय अगहत में परचून की दुकान है| बीती रात अजवेश कार से जनपद मैनपुरी में एक विवाह समारोह में शामिल होनें गये थे| बीती रात लगभग 11:45 बजे वह घर वापस लौटे और घर के बाहर सड़क पार कर रहे थे तो उसी दौरान एक बाइक सबार नें उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे अजवेश गंभीर रूप से घायल हो गये| घायल अजवेश को परिजन आधी रात के बाद नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पंहुचे जहाँ उसे मृत दिया गया| परिजन उसके बाद उसका शव लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| मृतक अजवेश सपा के पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव के बुआ के पुत्र थे | अजवेश की मौत की खबर पर पत्नी संगीता, माँ मौर्य श्री आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पूर्व सपा महा सचिव जानकारी पर लोहिया अस्पताल पंहुचे|