बसपा प्रत्याशी से मिलीभगत का आरोप लगा भाजपाईयों ने दिया धरना, बीजेपी जिलाध्यक्ष के साथ भी मारपीट का आरोप

FARRUKHABAD NEWS Politics निकाय चुनाव

फर्रुखाबाद : नगर निकाय चुनाव में चल रही मतगणना के दौरान भाजपा नेताओ ने प्रशाशन और पुलिस के साथ बसपा प्रत्याशी से मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपायियो को धक्का देकर मतगणना पांडाल से बाहर किया जिस पर भाजपाई भड़क गए और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धरना शुरू कर दिया| भाजपाईयों नें जिलाध्यक्ष के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया| बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें दोबारा चुनाव करानें और भाजपा नेता राजेश मिश्रा नें एसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनें की मांग की|
मतगणना के दौरान बीजेपी नेताओ ने गिनती में गडबड़ी किये जानें को लेकर हंगामा कर दिया| भाजपाईयों नें पुलिस प्रशासन व एसपी मुर्दाबाद के नारे लगाये| जिसकी जानकारी मिलने पर डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव मौके पर आ गये| पुलिस नें भाजपा नेताओं को धक्का-मुक्की कर मतगणना पंडाल से बाहर निकाला| भाजपा नेता वीरेंद्र कठेरिया के साथ पुलिस नें हाथापाई कर दी| इसी दौरान जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें भी उनके साथ मारपीट किये जानें का आरोप लगाया| भाजपा के जिला मंत्री अभिषेक वाथम नें कहा की जिलाध्यक्ष के ऊपर पुलिस नें लाठी चलायी है| यह लाठी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी के ऊपर चलायी गयी है| धरनें पर बैठे कोषाध्यक्ष संजीब गुप्ता नें पुलिस पर आरोप लगाया की उन्होंने पहली बार देखा की सत्ता के जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस नें यह व्यवहार किया| भाजपा नेताओं ने एसपी मुर्दाबाद के नारे लगाये | जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें कहा की प्रशासन बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल की मदद में लगा है| लिहाजा वह धरनें पर तब तक बैठे रहेंगे जब तक दोबारा मतगणना नही होगी| फिलहाल भाजपाईयो का धरना जारी है| लेकिन देर शाम तक जब बात नहीं बनी तो भाजपा जिलाध्यक्ष सर्मर्थको के साथ पैदल ही वापस चले गए|