भीड़भाड़ पर पुलिस की नजर टेढ़ी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है| लेकिन पुलिस भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए हैं| लगातार पुलिस सड़कों पर कदम ताल कर रही है| भीड़ को लगातार खदेड़ा जा रहा है|
नगर के 42 वार्डों में 69 मतदान केन्द्रों पर 277 मतदेय स्थलों पर लगातार मतदान चल रहा है| सभी मतदान केद्रों पर भारी पुलिस बल लगाया गया है| सीओ सिटी प्रदीप कुमार नगर में सुरक्षा कर्मियों का नेतृत्व कर रहें है| लिहाजा पुलिस बल के साथ घूमघूम कर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करनें की अपील कर रहें है|