लोकतंत्र का महापर्व: 3.99 लाख मतदाता करेंगे मतदान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के तहत गुरुवार को लोकतंत्र का महापर्व हैं। जिले की दो नगर पालिका और सात नगर पंचायत के 3 लाख 99 हजार 510 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के 167 मतदान केंद्रों के 483 मतदेय स्थलों को पुलिस प्रशासन ने 12 जोन और 27 सेक्टर में बांट कर फोर्स की तैनाती कर दी है। शांतपूर्व एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रशासन ने जुटा है। प्रशासिनक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान समाप्त होने तक क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे।
जिले में दो नगर पालिका और सात नगर पंचायत हैं। इनमें अध्यक्ष पद के 127 और सदस्य पद के 572 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 3 लाख 99 हजार 510 मतदाता हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत का कौन सा प्रत्याशी मतदाता को पसंद हैं, आज मतदाता अपनी पसंद को मतपेटका में वैलेट पेपर पर मुहर लगाकर बंद कर देंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तम मतदाता को मतदान करने का अधिकार रहेगा। दो नगर पालिका और सात नगर पंचायत में कुल 167 मतदान केंद्र के 483 मतदेय स्थल हैं। इसमें अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में 17 मतदान केंद्रों के 75 मतदेय स्थल, अति संवेदनशील श्रेणी में 38 मतदान केंद्र के 127 मतदेय स्थल, संवेदनशील 40 मतदान केंद्र के 117 मतदेय स्थल है। सामान्य मतकेंद्र 72 के 164 मतदेय स्थल हैं। पुलिस प्रशासन ने इन सभी को 12 जोन और 27 सेक्टर में बांटा है। संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पीएसी, अर्दसैनिक बल के जवानों की अधिक संख्या में तैनाती की गई है। सामान्य मतदान केंद्रें पर पीएसी और अर्धसैनिक बल कम संख्या में तैनात रहेगा। मतदान कराने के लिए प्रत्याशी अपने वाहन से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक न लेकर जाए, इसके लिए जिले में 35 बैरियर लगाए गए और 21 पिकट बनाए गए है। यहां तैनात पुलिस कर्मी वाहनों की चेकिंग करेंगे। मतदान केंद्र से दो सौ मीटर दूरी पर प्रत्याशियों को अपना बस्ता लगना होगा। अगर किसी प्रत्याशी का वस्ता मतदान केंद्र के नजदीक लगा मिला तो उसको हटवा दिया जाएगा। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने निष्पक्ष एवं शांतपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासनिक अफसरों को सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। वह मतदान के पूरे समय क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। अगर कहीं किसी प्रकार की सूचना आती आती है तो अफसर वहां तत्काल पहुंचे।
नगर पालिका सदर फर्रुखाबाद
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुल-11
सपा – एकता सिंह
कांग्रेस -मुमताज बेगम
आप-राधा श्रीवास्तव
बसपा- वत्सला अग्रवाल
भाजपा – सुषमा गुप्ता
निर्दलीय निशा
नूतन, विट्टो देवी, शिखा, समिता, सुमन
सभासद के पद के प्रत्याशी – 297
नगर पालिका कायमगंज
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी-12
बसपा –अभिषेक
कांग्रेस – मोहम्मद सरवर हुसैन
भाजपा- सुभाष गुप्ता
सपा – देवकी नंदन
निर्दलीय- आलोक गुप्ता, प्रदीप, महेंद्र कुमार गुप्ता, रेशमा, शरद कुमार, शिवसरन, श्यामू, सुमन,
सभासद पद के प्रत्याशी-105
नगर पंचायत शमसाबाद
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 16
सपा – जोया शाह
बसपा – रीता दुबे
आम- विमलादेवी
कांग्रेस – शीबा परवीन
भाजपा- शैफाली गुप्ता
निर्दलीय- राविया बेगम, विट्टन, सावित्री, आशारानी, आसमा, निसात खानम, प्रीती गुप्ता, मीना देवी, मुन्नीदेवी, विनीता, समन ख्याजा,
सभासद पद के प्रत्याशी- 123
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 19
कांग्रेस – मोहम्मद रशीद अहमद सिद्दीकी
भाजपा – राजेश कुमार
आप – राजेश सिंह यादव
बसपा – सुशील
सपा – हरीश कुमार
निर्दलीय अर्चना, अशोक कुमार, उषा देवी, ऊषा, कल्पना यादव, गाविंद, दीपा यादव, देवेंद्र, नीलम, राहुल, रेखा कुमारी, श्याम प्रकाश, सुमनलता, सौरभ कुमार, सभासद पद के प्रत्याशी- 59
नगर पंचायत कमालगंज
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 6
बसपा- अनीता देवी
भाजपा- नम्रता
सपा -लक्ष्मी
निर्दलीय – पूर्व चेयरमैन राजबेटी शंखवार, विटोली, सरोजनी देवी
सभासद के प्रत्याशी-45
नगर पंचायत कंपिल
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 12
आप- अमित कुमार
बसपा अशोक कुमार मौर्य
कांग्रेस – देवेंद्र कुमार
भाजपा -नवनीत किशोर पांडेय
सपा – राजवती,
निर्दलीय- आमना बेगम, उदयपाल सिंह, जगजीवन लाल, ब्रजेश कश्यप, राधाकृष्ण, शहानाबेबी, शालिनी देवी
सभासद के प्रत्याशी- 62
नगर पंचायत खिमसेपुर
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 20

भाजपा- पुष्पराज सिंह,
बसपा -विनीत कुमार,
सपा -विमला प्रताप सिंह
निर्दलीय – हरगोविंद सिंह, अकलेश कुमार, कुलदीप, कृष्ण कुमार सिंह, तान्या राठौर, धर्मसिंह, पातीराम वर्मा, मुन्नालाल, रक्षादेवी, रीता पाल, शिव कुमार सिंह, सुधीर प्रताप सिंह, सुरजीत, सोनी दीक्षित, संगीता देवी, संजू, हुकुम सिंह,
सभासद के प्रत्याशी-58

नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 19
भाजपा- अनुपम वर्मा
आप- धनदेवी
कांग्रेस- मायादेवी
बसपा- रामायन श्री
सपा- सरिता यादव
निर्दलीय प्रत्याशी- उमा, उमादेवी, ओमवीर पाल, किताबश्री, खुशबू, प्रियंका वर्मा, ममता, ममतादेवी, रेनू, लेखा वर्मा, साधना, सुनीता, सुषमादेवी, स्नेहलता।
सभासद के प्रत्याशी- 90

नगर पंचायत नवाबगंज
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी- 35
आप- काशीराम
कांग्रेस धर्मेँद्र,
बसपा पुष्पेंद्र कुमार,
सपा विनीता,
भाजपा सर्वेश कुमार,
निर्दलीय अनुज कुमार, बन्नेखां, अनिल कुमार पिता अर्जुन सिंह, अनिल कुमार पिता रामनाथ, अनीता, ऊषा, कमालुद्दीन, करूणेष यादव, कुमोदनी, जाहर सिंह, धर्मवीर, धीरेंद्र, नवावशेर,नीरज राजपूत, प्रदीप, प्रमोद, प्रेमश्रीदेवी, प्रशांत कश्यप, मीरादेवी, मुरादी बेगम, राजरानी, राजेश, रामशरन, विपिन कुमार, विमलेश, संतोष, संतोषी, सुधीर कुमार, सुनील कुमार पिता मनोहर लाल, सुनील कुमार पिता सोवरन सिंह,
सभासद के प्रत्याशी- 135
जरूरी फोन
चुनाव कंट्रोल रूम – 05692-236602
जिला निर्वाचन कार्यालय – 05692-236602
मतदाताओं की स्थिति
निकाय का नाम – कुल वार्ड – पुरुष मतदाता – महिला मतदाता – कुल मतदाता
नगर पालिका फर्रुखाबाद – 42 – 122032 – 107901 – 229933
नगर पालिका कायमगंज – 25 – 14885 – 13325 – 28210
नगर पंचायत कमालगंज – 12 – 6264 – 5597 – 11861
नगर पंचायत शमसाबाद – 19 – 17309 – 14949 – 32258
नगर पंचायत कंपिल – 10 – 6141 – 5413 – 11554
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद – 15 – 11166 – 9566 – 20732
नगर पंचायत नवाबगंज – 16 – 11771 – 10347 – 22118
नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर – 15 – 9564 – 8394 – 17958
नगर पंचायत खिमसेपुर – 16 – 13341 – 11545 – 24886
जिला एक नजर में
नगर निकायों में कुल मतदाता – 399510
पुरुष मतदाता – 212473

  • महिला मतदाता – 187037
  • जोनल मजिस्ट्रेट – 12
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट – 27
  • कुल बूथ – 483
  • कुल कर्मचारियों की चुनाव में लगी ड्यूटी – 1932
  • मतदाता पहचान-पत्र के विकल्प
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • राज्य, केंद्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकायों एवं पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटो परिचय पत्र
  • बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
  • फोटोयुक्त पेंशन व संपत्ति संबंधी मूल अभिलेख
  • फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र
  • फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस
  • शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र
  • श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर
  • सांसद, विधायक एवं एमएलसी को जारी सरकारी पहचान पत्र और राशन कार्ड।