यात्रियों को मिलेंगी वोल्बो सहित 21 बसों की सौगात

Uncategorized

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद डिपो को शीघ्र ही २० नई बसों के साथ ही एक AC बस की सौगात मिलेगी|

आज निरीक्षण के लिए आये परिवहन निगम अपर प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि निगम शीघ्र ही १४ वोल्बो बसें खरीदने जा रहा है| इसका किराया सामान्य किराए से दो गुना होगा| यात्रियों की सुबिधाओं को ध्यान में रखकर बसों को प्रमुख मार्गों पर चलाया जाएगा|

उन्होंने फर्रुखाबाद डिपो को २० नई बसों के दिए जाने का वायदा किया| दिल्ली मार्ग के लिए AC बस न होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि फिलहाल एक AC बस ट्रायल के लिए चलाई जायेगी| अच्छा भाड़ा मिलने पर उसे नियमित कर दिया जाएगा| उन्होंने बताया कि निगम शीघ्र ही करीब ढाई हजार ETM खरीदेगा| यहाँ डिपो को भी ETM मशीनें उपलब्ध कराई जायेंगीं|

श्री सिंह ने आरएम आरिफ सकलाईन व एआरएम संजीव यादव के साथ कार्यशाला का निरीक्षण किया| गन्दगी देखने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बेहतर सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की|