नगर में एक घंटे रोड़ शो करेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में ब्राह्मण मतदाताओं को एक जुट करनें के लिये उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नगर में एक घंटे रोड़ शो करेंगे| जिसके बाद वह लखनऊ के लिये रवाना होंगे|
दरअसल आगामी 11 मई को नगर निकाय के चुनाव होनें है | जिसके चलते सभीपार्टियाँ अपने-अपने तरीके से प्रत्याशियों का माहौल बनानें में लगीं है| लिहाजा सत्ताधारी भाजपा भी अपने प्रत्याशियों को जीत दिलानें के लिये पूरी ताकत झोंक रही है| उसी के तहत सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आगामी 9 मई को नगर के गुरुगाँव देवी मन्दिर से लेकर लाल दरवाजे तक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनायेंगे | वह दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन मैदान में हैलीपैड पर हैलीकाप्टर से पंहुचेंगे| इसके बाद वह कार द्वारा गुरुगाँव देवी मन्दिर से लेकर लाल दरवाजे तक रोड़ शों करेंगे | उनका अधिकृत कार्यक्रम भी आ गया|