महिला की मौत पर अस्पताल में हुई तोड़फोड़, हंगामा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) सर्प दंश से गंभीर हुई महिला को परिजन निजी अस्पताल लेकर पंहुचे जहाँ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजनों नें लापरवाही से इलाज का आरोप लगाकर हंगामा किया |
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर सरायमेदा निवासी 55 वर्षीय राजबानों पत्नी उस्मान गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे अपने घर में भूसा निकाल रहीं थी| भूसें में बैठे सर्पं नें उन्हें काट लिया| परिजन उसे लेकर कस्बे के निजी नर्सिग होम न्यू भारत हास्पिटल में भर्ती कराया| उपचार के दौरान गुरुवार शाम लगभग 7 बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| राजबानों की मौत की खबर पर परिजन भड़क गये| उन्होंने गलत इंजेक्शन लगानें से मौत होनें का आरोप लगाया| मृतका के देवर देवर एहसान ने आरोप लगाया कि वह मरीज को लेकर लोहिया अस्पताल जा रहे थे, लेकिन डाक्टरों ने रोक लिया तथा 45,000 रूपये भी ले लिये| उसके बावजूद भी मेरी भाभी की मृत्यु हो गयी| आक्रोशित स्वजनों पर अस्पताल के भीतर तोड़फोड़ का आरोप लगा है| सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमर पाल ने जांच पड़ताल की| थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में लगे हुए हैं।