भाजपा प्रत्याशियों के लिये उप मुख्यमंत्री 3 को करेंगे जनसभा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निकाय चुनाव में मैदान में उतारे गये भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उप मुख्यमंत्री केंशव प्रसाद मौर्य आगामी 3 मई को जनसभा को सम्बोधित करेंगे|
उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वह 3 मई को दोपहर 2:10 बजे हेलीपैड गुरुगाँव देवी मंदिर स्थित अशोक रस्तोगी के खेत में हैलीकाप्टर से उतरेंगे| वहीं 2:15 बजे गुरुगांव देवी मंदिर में पंहुचेगें जहाँ वह जनसभा को सम्बोधित करेंगे| 3 बजे वह वापस वह हैलीपैड से कन्नौज के लिये उड़ान भरेंगे| लिहाजा कार्यक्रम के हिसाब से वह लगभग एक घंटे तक रहेंगे| डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा नें गुरुगाँव देवी मंदिर जाकर हैलीपैड व जनसभा की व्यवस्था को परखा|