फांसी पर झूलती मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विवाहिता नें पति से विवाद होनें पर फांसी लगा ली| जानकारी होनें पर परिजनों नें उसको नीचे उतारा और निजी चिकित्सक के पास लेकर गये| जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया |
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया सालिग्राम निवासी 23 वर्षीय दिव्या अग्निहोत्री का विवाह बीते 3 साल पूर्व विवाह निखिल अग्निहोत्री से हुआ था| दिव्या का मायका तौसीपुर कन्नौज में है| शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक दिव्या और उसके पति के बीच दूध लेनें जानें को लेकर विवाद हुआ| विवाद के वाद निखिल दूध लेनें चला गया| जिसके बाद दिव्या नें घर के कमरें में छत के कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगा ली | कुछ देर बाद ससुरालियों को जानकारी हुई तो उन्होंने उसे नाला मछरटटा के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया| जहाँ दिव्या को मृत घोषित कर दिया गया|
सूचना मिलनें पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय कुमार, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| जानकारी होनें पर मृतका दिव्या के पिता रमेश चंद्र निवासी तहसीपुर कन्नौज ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल 2022 को बेटी दिव्या के हाथ पीले किये थे| कुछ समय बाद दिव्या के ससुर सुशील अग्निहोत्री, सास नित्या अग्निहोत्री, पति निखिल अग्निहोत्री, जेठ अखिल, ननद नित्या 10 लाख रूपये और एक कार की मांग अतिरिक्त दहेज को लेकर कर रहे थे| शनिवार को आरोपी ससुरालजनों नें गला रेतकर हत्या कर दी|