अधिवक्ता संघ के श्रीकिशोर अध्यक्ष राजेश बने सचिव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में श्रीकिशोर मिश्रा अध्यक्ष और राजेश कुमार अग्निहोत्री सचिव पद पर वियज हुए। उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। बुधवार को अधिवक्ता संघ में राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, ब्रजभान चंद्र कटियार, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, राम प्रकाश पाल की देखरेख में मतदान हुआ। शाम को मतगणना होने के बाद श्रीकिशोर मिश्रा को अध्यक्ष, अरूण कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष और राजेश अग्निहोत्री को सचिवत घोषित किया गया। अन्य पदों के प्रत्याशियों की मतगणना चलती रही।
रिले दौड़ में वर्धराज हाउस ने मारी बाजी
फर्रुखाबाद: केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर उत्साह दिखाया। अंडर 14 बालिका वर्ग दौड़ में प्राची ने प्रथम, अविका ने दूसरा स्थान पाया। अंडर 19 बालिका वर्ग में तेजस्वी ने पहला, वंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। रिले दौड़ बालिका वर्ग में वर्धराज हाउस की टीम विजेता रही। फुटबॉल प्रतियोगिता में मानस, ऋतुराज, फैज, भानु, आयुष, कौशिक तथा अभिनव की टीम विजेता रही। इस दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।