टिकट कटने पर सपा छोड़ी, भीम आर्मी का थामा दामन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पंचायत खिमसेपुर से अध्यक्ष पद के लिए पत्नी सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनकी टिकट काट कर दूसरे को दे दी गई। इससे नाराज मदनपुर के प्रधान हरगोविंद ने सपा को छोड़कर भीम आर्मी का दामन थाम लिया। उन्होंने आजाद समाज पार्टी से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कराया। उन्होंने सपा के ब्लाक कमेटी से भी त्यागपत्र दिलाकर भीम आर्मी में शामिल किए जाने की घोषणा की है।
मदनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान हरगोविंद सिंह उर्फ पिंटू यादव की पत्नी संगीता यादव को सपा ने नगर पंचायत खिमसेपुर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने सपा से नामांकन भी करा दिया था। इसके बाद सपा ने संगीता यादव की टिकट रविवार को काट कर दूसरे को दे दी। इससे नाराज प्रधान हरगोविंद सिंह उर्फ पिंटू यादव ने सोमवार को सपा छोड़ दी। उन्होंने आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। आजाद समाज पार्टी से नगर पंचायत खिमसेपुर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भी कराया है। उन्होंने कहा कि सपा की मोहम्मदाबाद ब्लाक की जो कमेटी है, उनके सदस्य सपा को छोड़कर भीमआर्मी में शामिल होंगे।
उन्होंने सपा पूर्व सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक बीजेपी प्रत्याशी के रिश्तेदार है, इस कारण वह बीजेपी को जितवाना चाहते हैं। इसी कारण पत्नी की टिकट कटवा दी गई। हरगोविंद सिंह ने सपा जिलाध्यक्ष पर भी कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कि सपा के कई पदाधिकारी समेत करीब चार हजार लोग सपा को छोड़कर आजाद समाज पार्टी में शामिल होंगे।