शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक रविन्द्र कुमार दुबे का निधन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक रविन्द्र कुमार दुबे परलोक सिधार गये| उनके निधन से परिवार व शुभ चिंतकों में शोक की लहर है| उनके परिजनों को सांत्वना देनें वालों का तांता लगा है|
दशकों से शहर के रेलवे रोड़ पर फिजिशियन डॉ० रविन्द्र कुमार दुबे आम जनमानस का उपचार कर रहे थे| उनके अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहता था| बीते 18 अप्रैल की रात लगभग डेढ़ बजे उनका घर में ही ह्रदयगति रुकनें से निधन हो गया| उनके निधन का समाचार उनके शुभचिंतकों को मिला तो उनके अंतिम दर्शन करनें वाले लोगों का तांता लग गय| उनकी पत्नी डॉ० मंजू दुबे, पुत्र डॉ० राहुल दुबे , डॉ० प्रतीक दुबे, पुत्रबधू खुशबू दुबे व दीपिका दुबे में चीत्कार मची है|