गंगा पार खाना लेकर जा रहा बालक डूबा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गेंहू की गंगा पार कटाई कर रहे पिता को खाना देंने नाव पर सबार होकर जा रहा बालक गंगा में डूब गया| लगभग दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद शव बरामद हुआ | परिजनों में कोहराम मच गया |
थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्डपुरा निवासी छोटेलाल यादव का 15 वर्षीय पुत्र गौरव रविवार सुबह 7 बजे अपने पिता के लिए गंगा के पार डोंगे पर सबार होकर खाना लेकर जा रहा था| इसी समय गंगा में बल्ली की झोक से गंगा नदी में गिर गया| गौरव को गंगा में डूबनें पर बच्चे चीखने लगे चीखपुकार सुनकर ग्रामीण दौड कर आ गये| पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने गोताखोर लगाकर तलाश शुरू कर दी| तकरीबन दो घंटे बाद शव बरामद हुआ| मृतक की माँ सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| चौकी इंचार्ज खुदागंज आनन्द शर्मा ने शव का पंचनामा भरा|