समस्याओं के दलदल में आज भी धसा यह वार्ड

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) वार्ड नंबर 18 काशीराम नगर का हाल किसी से छिपा नहीं है। यहां पर एक-दो नहीं कई समस्याओं ने वाशिंदों को घेर रखा है। स्वच्छता, पानी, सड़क और बिजली से सम्बन्धित समस्या इस वार्ड के लिए सिरदर्द बनी है। जल भराव की समस्या बनी रहती है। स्वच्छता का नामो-निशान नहीं है। ऐसे में इन अव्यवस्थाओं से अब लोगों में भय व्याप्त है। हर कोई समस्याओं से जूझ रहा है, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
दरअसल इस वार्ड से हर किसी को समस्याओं को दो-चार होना पड़ता है। खास बात यह है कि अंधेरा होने पर इन अव्यवस्थाओं का सामना जिस तरह से यहां के वाशिदें करते हैं वह देखने लायक है। नालियां चोक होने की वजह से पानी सड़क पर आ जाता है। जिससे जलभराव की स्थिति है| यहाँ के अधिकतर हेंडपम्प खराब पड़े है| लाइट के बाक्स खुले पड़े हैं | कई दीवारे दरार छोड़ गयीं है| लेकिन ना ही सभासद ने अपनी चलायी और ना ही पालिकाध्यक्ष नें | इस वार्ड में काशीराम कालोनी के साथ ही मोहल्ला सलाबत खां आंशिक आता है| वार्ड में लगभग 1850 महिला व 1950 पुरुष मतदाता है| लगभग 7 हजार की लोग निवास करते है| अव्यवस्थाओं को देखते हुए स्थानीय वाशिंदों में रोष है| वार्ड के मतदाता अवधेश उर्फ बबलू, आजाद शेखर तिवारी, राजेन्द्र सिंह, सुनीत दीक्षित आदि नें बताया की वार्ड की समस्याओं को लेकर शिकायत करनें के बाद भी कोई सुधार नही होता है | जिम्मेदार सुनते ही नही| वार्ड में जलभराव की समस्या तो आम है| गंदे पानी में पनपने वाले मच्छर दिन में भी चैन से बैठनें नही देते! पार्कों पर कब्जे है|
निर्वतमान सभासद रावेश मिश्रा का कहना है कि उन्होंने समस्याओ के निजात के लिये लगातार प्रयास किये | कालोनी की रिपेयरिंग के लिये लिखा लेकिन अमल नही हुआ| उन्होंने दावा किया की सभी हेंडपंप ठीक है| लेकिन तालाब पर कालोनी बसी होनें के कारण गंदा पानी निकलनें लगता है| एक मुख्य मार्ग बनवाया, 60 नम्बर से 57 नम्बर तक सड़क, 1296 पानी की टंकी, 90 लाख का वजट जल निकासी पर खर्च किया|