चैन्नई से आई जैन धर्म की यात्रा का स्वागत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) चेन्नई से 115 दिनों में करीब 3000 किमी की पद यात्रा करते हुए जैन धर्म के सर्वोच्च पद पर आसीन गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज की यात्रा मंगलवार को जिले में आई। यात्रा का शुकुरूल्लापुर में स्वागत किया गया। बुधवार को जैन तीर्थ स्थल कंपिल में यात्रा पहुंचेंगी।
जैन धर्म के सर्वोच्च पद पर आसीन गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज की यात्रा मंगलवार को शमसाबाद पहुंची। वहां शुकुरूल्लापुर में उनका स्वागत किया गया। उनके साथ मुनिराज मोक्षानंद विजय जी महाराज, मुनि ज्ञानानंद विजय जी महाराज, मुनि मोक्षयश विजय जी महाराज और चार साध्वी महाराज भी पद यात्रा में सम्मिलित हैं। जीवन में प्रथम बार उनका कंपिल में आगमन होने से जैन समाज के लोगों में भारी उत्साह है। यात्रा के दौरान शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज, मुनि श्री मोक्षानंद विजय जी महाराज सहित अन्य मुनिराज का ग्राम शुकुरल्लाहपुर में पूर्व प्रधान सर्वेन्द्र कुमार अवस्थी ‘इंदू’, गुंजन अवस्थी, गौरव अवस्थी, हरिओम अवस्थी, अनिल अवस्थी व अन्य ने फूलमालाओं से शांतिदूतों का स्वागत किया। जैन धर्म के धर्मगुरुओं ने शुकुरुल्लाहपुर प्राथमिक विद्यालय में ठहरकर शांति व अहिंसा का संदेश दिया।