एआरएम फर्रुखाबाद डिपो की सोशल साइट से सरकार का दुष्प्रचार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद एआरएम की सोशल साइट से योगी सरकार के दुष्प्रचार का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमे सरकार के विरोध में वक्तव्य दिया गया है|
एआरएम फर्रुखाबाद डिपो केनाम से एक ट्विटर अकाउंट का एक फोटो वायरल है| जिसे वायरल फोटो के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नें लिखा और उसे एआरएम फर्रुखाबाद की साइट पर शेयर किया गया| वायरल फोटो को देखकर हड़कंप मचा है|
एआरएम आरपी यादव नें बताया की मामला उनकी जानकारी में नही है| वह ट्विटर चलाना भी नही जानते | उनके कर्मचारी सरकारी जबाब देनें के लिये एआरएम फर्रुखाबाद डिपो के नाम से ट्विटर चलाते है| किसी से गलती से वह डिस्पे हो गया था| उसे तत्काल हटाया गया|