भगवान परशुराम की शोभायात्रा पर बनी रणनीति

0
161

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को आगामी भगवान परशुराम की शोभायात्रा की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे शोभा यात्रा के संयोजक व व्यवस्थापक नियुक्त किये गये|
शहर के स्टेट बैंक रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज सेवा समिति के द्वारा अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| जिसमे भगवान विष्णु के अंशावतार भगवान परशुराम जयंती की दो दिवसीय कार्यक्रमो की तैयारी को लेकर मंत्रणा हुई | बैठक में आगामी 23 अप्रैल को ब्राह्मण धर्मशाला में हवन पूजन व भगवान परशुराम पर विचार गोष्ठी कराने का निर्णय लिया गया। 24 अप्रैल को पंडा बाग से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा धूमधाम से निकालने का फैसला हुआ ।सभी से शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। उपाध्यक्ष लालाराम दुबे के सुझाव पर सेवा समिति का कार्यालय ब्राह्मण धर्मशाला के एक कक्ष में खोले जाने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ।सुरेंद्र पांडेय ने समाज के सभी वर्गों से मिलकर चलने की अपील की और आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को सहयोग देने की बात कही। महामंत्री रमेश चंद्र त्रिपाठी ने 23 अप्रैल को गोष्ठी में विशेष रूप से उपलब्धि हासिल करने वाले ब्राह्मणों को सम्मानित करने की बात कही। ग्रीश चंद्र दुबे, विपुल शंकर दुबे,कैलाश चंद्र मिश्रा, अरविन्द पालीवाल, विपिन अवस्थी, बिमलेश मिश्रा, प्रमोद दीक्षित, प्रशांत त्रिपाठी, प्रिंस शुक्ला, राजीव मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा, मोहित तिवारी, शिवम दुबे,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
निर्विरोध सभापति बनने पर शिवम का हुआ स्वागत
जेएनआई ब्यूरो: बीते दिन सहकारी संघ फतेहगढ़ के निर्विरोध सभापति शिवम दुबे को बनाया गया था| ब्राह्मण धर्मशाला में शिवम का स्वागत किया गया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]