मामूली विवाद में दो पक्षों में चली लाठीडंडा, फायरिंग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) रास्ते में खड़ी बाइक को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठीडंडा चलने लगे। इसमें एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांवच पहाड़पुर बैरागढ़ निवासी बादाम सिंह यादव का पुत्र उमेश बुधवार को ट्रैक्टर लेकर घर से जा रहा था। रास्ते में सीमाराम की बाइक खड़ी थी। उमेश ने बाइक हटाने के लिए कहा, इसको लेकर दोनों लोगों में कहासुनी होने लगी। दोनों में गाली गलौज और हंगामा होने से दोनों लोगों के घर के सदस्य मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में लाठीडंडों से मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से बादाम सिंह की पत्नी पुष्पादेवी, उसका पुत्र योगेश, उमेश व विमल घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सीताराम की पत्नी देवरानी, उसका पुत्र मिथिलेश और परिरवार के जगदीश घायल हो गए। पुष्पादेवी ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी। फायरिंग की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुष्पादेवी और विमल को डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने बताया कि बाहन हटाने को लेकर विवाद हुआ था। फायरिंग की घटना झूठी है।