वृद्धा की हत्या में चार दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग चार दिनों पूर्व हुई वृद्धा की हत्या में पुलिस के हाथ हत्यारे के गिरेबान तक नही पंहुच सके है| पुलिस को फिलहाल वृद्धा की हत्या के कारण का भी अभी तक पता नही चल सका है| पुलिस ने पकड़े गये लोगों को पूंछतांछ कर छोड़ दिया है|
शहर कोतवाली के देवरामपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्धा रेशमा वाथम की 23 मार्च की देर शाम उनके घर के भीतर सिर कुचलकर व गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया था| पुलिस नें एक महिला और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की| एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर चार पुलिस की टीमें घटना के अनावरण के लिए लगायीं गयीं| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस नें बाहरी जिलों में भी मामले से जुड़े लोगों क तलाश की है| लेकिन कोई परिणाम फिलहाल हाथ नही लगा है| पुलिस नें मुकदमें में नामजद की गयी महिला रीता और अन्य पकड़े गये लगभग आधा दर्जन लोगों को छोड़ भी दिया है| शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें जेएनआई को बताया कि पुलिस टीम लगातार घटना के अनावरण का प्रयास कर रही है| जल्द जो भी आरोपी हैं वह सलाखों के पीछे होंगे|