पति ने छोड़ा, प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसबाबाद संवाददाता) दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल से निकाली गई महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने युवक समेत पांच परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव घटियापुर निवासी अजमुल, उसकी चाची राजदा, मां रजिया, गुलजार व सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उससे पति ने ढाई साल पहले घर से निकाल दिया था। वह मायके में रहती थी। आरोपी अजमुल उसके घर आता था और साथ देने की बात करता था। शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। तीन मार्च 2023 को आरोपी अजमुल शाम छह बजे घर आया और उसको जबरदस्ती खीचने लगा। इसका विरोध करन बिना शादी किए शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी अजमुल ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और जबरन उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर चाकू मार दिया। इससे वह घायल हो गई। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत उसके घर वालों से की। 4 मार्च को सभी लोग घर आए और मारपीट कर शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।