भूमि बिक्री के नाम पर आठ लाख हड़पनें में चार फंसे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रूखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) भूमि बिक्री के नाम पर आठ लाख रूपये का चूना लगा दिया गया | पीड़ित नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुल्तान नगर निवासी नाहर सिंह नें एफआईआर पंजीकृत करायी| जिसमें कहा कि मेरे गाँव के गजराज सिंह पुत्र खेम करन सिंह नें रबेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी बिहार मोहम्मदाबाद की भूमि बिकाऊ है| लिहाजा वह चाहे तो खरीद ले | इसके बा ग्राम बिहार के निवासी राजीव शर्मा (बोबी) पुत्र सुरेश शर्मा, ग्रीश सिंह पुत्र मौघन सिंह के सामने 8,64000 रूपये में बात तय हो गयी| 30 हजार रूपये व्याना के रूप में गजराज नें ले लिये| जब कथित भूमि मालिक रावेन्द्र को सामने लानें को कहा तो आरोपियों नें मना कर दिया| व्याना 30 हजार गजराज सिंह नें लिया और 7 अक्टूबर 2021 को तहसील सदर आकर लिखा-पढ़ी करनें की बात तय हुई| नाहर सिंह नें बताया कि 7 अक्टूबर को मामा वेदराम और भाई प्रमोद के साथ 8,34000 रूपये लेकर तहसील सदर पंहुचे| तहसील में आरोपी गजराज से भूमि मालिक को काफी देर बाद बुलाया और सभी के सामने आरोपी राजीव शर्मा नें 8,34000 रूपये लिये और रावेन्द्र को दे दिये| गाँव आनें पर जानकारी हुई कि भूमि स्वामी रवेन्द्र कुमार ने भूमि को अपने लड़के पुष्पेन्द्र सिंह को दान के रूप में वह जमीन दे दी, जिसमें 36,000 का स्टाम्प पेपर पर लिख दिया है कि रबेन्द्र को अपनी जमीन बेचने का अधिकार नही है।