आलू की सरकारी खरीद पर खरी नही उतर रही सरकार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आलू की बदहाल स्थिति नें किसानों की कमर तोड़ दी| आलू की बिक्री के बाद किसान की लागत तक नही निकल पा रही | जिससे किसान मायूस है | किसानों की आलू समस्या को लेकर भाकियू नें महा पंचायत का आयोजन किया| जिसमे सरकार को खरी-खरी सूना दी| भाकियू नें कहा सरकार के आलू खरीद के मानक मानने लायक नही है| सरकार की बिक्री दर भी कम है| लिहाजा बिक्री दर भी दोगुनी होनी चाहिए|
शहर की सातनपुर मंडी में भाकियू (टिकैत गुट) की महा पंचायत का आयोजन किया किया| जिसमे पंहुचे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा नें कहा कि अन्नदाता के आलू की दुर्गति हो रही है और सरकार सब कुछ देख रही है| सरकार को किसान के आलू का बाजिब मूल्य दिलानें के लिये ठोस कदम उठाना चाहिए| सरकार किसान विरोध कार्य में लिप्त है| सरकार आलू की सरकारी खरीद पर खरी नही उतर रही| सरकार नें आलू खरीद की दर 650 रूपये निर्धारित की है| जिससे किसान की लागत तक नही निकल रही|सरकार को चाहिए की आलू 1200 रूपये कुंतल की सरकारी खरीद कराये| जिससे किसानों को राहत मिल सके| इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नें शीत गृह मालिकों पर को भी चेतावनी दी कि वह भी मनमानी ना करें| किसान यूनियन नें जनपद के सांसद व विधायकों को भी कोसा |
आलू निर्यात पर हटे पाबंदी
आलू निर्यात करनें को लेकर लगायी गयी पाबंदी सरकार को किसान हित में हटानी चाहिए| जिससे किसान बाहर भी अपना आलू बिक्री के लिये भेज सके| जिससे उसकी फसल का बाजिब मूल मिलेगा और किसान सम्पन्न भी होगा |
ट्रेक्टर किसान क सबारी उसे पाबन्द ना करे सरकार
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष नें ट्रैक्टर पर सबारी लेकर चलनें के मामले पर भी सरकार की कार्यवाही का विरोध किया| उन्होंने कहा कि ट्रेक्टर ग्रामीणों की सबारी है| उसी से वह अपने घर का और खेत लेकर विभिन्य कार्य करते है| दुर्घटना तो किसी भी वाहन से हो सकती है तो क्या वह वाहन चलनें ही नही दिया जायेगा|
भाकियू की नाराजगी पर आलू क्रय केंद्र मंडी में खुला
दरअसल सातनपुर आलू मंडी में आस-पास के जनपदों से किसान आलू लेकर सातनपुर मंडी आता है| लेकिन सरकार नें आलू का सरकारी क्रय केंद्र इटाव-बरेली हाई-वे पर पपियापुर गाँव के सामने एमडी कोल्ड में खोल दिया| जिसमे अभी तक मुहूर्त तक नही हुआ| भाकियू नें इसका बिरोध किया आयर चेतावनी दी की यदि आलू क्रय केंद्र मंडी में नही खुला तो बेबर रोड़ जाम जाम करेंगे | भाकियू का उग्र रूप देख तत्काल आलू बिक्री केंद्र प्रभारी रामकेश भारती काँटा लेकर मंडी पंहुचे और केंद्र खोल दिया | एसडीएम को दिया ज्ञापन
भाकियू नें महापंचायत के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संजय सिंह को आलू मंडी में दिया|
इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, महासचिव मलक्ष्मी शंकर जोशी, अरविन्द राजपूत, सुग्रीव पाल, राघेवन्द्र राजपूत , बृजेश कुमार आदि रहे|