मारपीट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) होली मिलकर लौट रहा युवक गोली लगनें से घायल हो गया| उसे उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गंगागंज सुल्तानगंज खरेटा के कोटेदार के भतीजे दीपक राजपूत का गाँव के ही मनोज राठौर के बीच विवाद हो रहा था | विवाद के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई| जिसमे उस दौरान वहां से गुजर रहे युवक श्रीराम के पेट में गोली लग गयी| इस दौरान दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट में चार घायल भी हुए| सीओ सोहराब आलम नें बताया कि मनोज के भाई अनुज नें तमंचे से गोली चलायी है| घायल खतरे ससे बाहर बताया जा रहा है| पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है|