भाकियू नें एसडीएम कार्यालय में जड़ा ताला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) लाठी में यदि दम है तो आप लाठी के जोर पर कुछ भी कर सकते हैं | फिर चाहें वह जिला प्रशासन ही क्यों ना हो| गुरुवार को तहसील पंहुचे भाकियू नेताओं नें उप जिलाधिकारी कार्यालय में ताला डालकर महापंचायत का आयोजन किया| अधिकारी मुंह ताकते रह गये| बाद में समझाकर ताला खुलवाया गया| यदि यह कृत्य किसी आम नागरिक नेंकिया होता तो बड़े साहब! उसके ऊपर कानून की किताब रखकर जेल भेज दिये होते| लेकिन किसान यूनियन नें दिखा दिया की एकता से कुछ भी सम्भव है|
दरअसल गुरुवारको भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी अपने प्रदेश सचिव संजय सोमवंशी आदि पदाधिकारियों के साथ तहसील आ धमके| लगभग तीन दर्जन किसानों के आगे थाना पुलिस के जवान बेबस नजर आये| किसानों नें तहसील परिसर में महापंचायत का आयोजन कर अपनी मांगें रखी| जानकारी होनें पर एसडीएम पदम सिंह, अमृतपुर थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल , थानाध्यक्ष राजेपुर सत्यप्रकाश आदि मौके पर पंहुचे| भाकियू नेताओं नें ग्राम उदयपुर निवासी उपाध्यक्ष अवधेश सिंह के घर में लगे हुए पोलो को तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानें की मांग की गयी| उधर भाकियू नेताओं नें एसडीएम कोर्ट, एसडीएम कार्यालयआदि में ताला बंदी कर दी| जिससे अधिकारियों के हाथ पैर फूल गये| उन्होंने तत्काल अवधेश सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करायी| अन्य मांगों में जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया| सिंह जिला उपाध्यक्ष, नेत्रपाल सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, रक्षपाल सिंह राजपूत, जिला संगठन मंत्री, राजेश दीक्षित उर्फ बबलू आदि रहे|