बाइकों की भिंडत के बाद सगे भाईयों की डम्पर नें कुचलकर मौत, एक घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बाइकों की भिंडत में सगे भाईयों की मौत हो गयी| इसके साथ ही दूसरा बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गया | उसे सीएचसी ने लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| सगे भाईयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी 22 वर्षीय निखिल अपने छोटे भाई 18 वर्षीय नितेश पुत्र नरेंद्र कुशवाह बाजार करनें कमालगंज जा रहे थे| उसी दौरान मंडी समिति के निकट सामने से आ रहे नितिन पाल पुत्र अखिलेश पाल निवासी दरौरा के बाइक से आमने सामने की भिंडत हो गयी| नितिन अपनी चचेरी बहन प्रिया को हाई स्कूल परीक्षा के लिये सोनी पारिया स्कूल से छोड़कर वापस जा रहे थे| आमने-सामने से हुई बाइकों की भिड़ंत से निखिल व नितेश सड़क पर गिर गये| उसी दौरान सामने से आ रहे डम्पर नें दोनों को कुचल दिया| जिससे दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि नितिन पाल गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे सीएचसी लाया गया| जहाँ से उसे हालत गंभीर होनें पर लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| सूचना मिलने पर मृतकों की माँ रेखा देवी, निखिल की पत्नी संगीता मौके पर पंहुचीं उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें मौके पर आकर छानबीन की| दारोगा नागेन्द्र नें शवों का पंचनामा भरा|
तीन माह पूर्व ही हुआ था निखिल का विवाह
मृतक निखिल का बीते तीन माह पूर्व ही संगीता के साथ विवाह हुआ था| अभी दोनों नें एक दूसरे को ठीक से जान भी नही पाया| और निखिल की जान चली गयी| अपने पति के शव पर विलख रही संगीता को देखकर हर किसी की आँखे नम हो गयी|