अमृत योजना में विकसित होगा फर्रुखाबाद स्टेशन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) केंद्र व यूपी सरकार के पेश किये गये बजट को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत नें ऐतिहासिक बताया| उन्होंने कहा कि सरकार के बजट का लाख गरीब व मध्यम वर्ग को मिलेगा|
शुक्रवार को भाजपा नेता जीतेंद्र सिंह के लकूला रोड स्थित प्रतिष्ठान पर बीजेपी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक बजट को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की| इस पत्रकार वार्ता को सांसद मुकेश राजपूत ने संबोधित किया।
सांसद ने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक देश को 10 लाख करोड़ का बजट दिया| जिसका लाभ गरीब एवं मध्यम वर्ग को मिलना सुनिश्चित है| कोरोना महामारी के बाद भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से रुकी हुई अर्थव्यवस्था को गति मिली| विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत की जीडीपी में बढ़ोतरी देखी गई है| बल्कि अन्य देशों में जीडीपी में गिरावट दर्ज हुई है| बजट के माध्यम से किसानों नौजवानों एवं महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं| पिछली सरकारों पर भ्रष्टाचार और ढीले रवैया से भारत की प्रगति में रुकावट हुई लेकिन वर्तमान भारत विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बनकर उभर रहा है|
अमृत योजना में विकसित होगा फर्रुखाबाद स्टेशन
सांसद मुकेश राजपूत नें कहा देश में कुल 1271 रेलवे स्टेशन अमृत योजना के तहत विकसित होनें हैं | जिसमे जनपद के फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का चयन अमृत योजना के तहत हुआ है| जिससे अब उसको जल्द विकसित किया जायेगा| रेलवे को 2.40 लाख करोड़ रूपये का बजट दिया गया है|
सांसद नें कहा कि अब गरीबों को डाकघर में अल्प बचत में एक प्रतिशत ब्याज बढ़ाकर 8.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। डाकघर में ही इंदिरा विकास पत्र एवम् किसान बचत पत्र की तरह केवल महिलाओ के लिए 7.50 प्रतिशत ब्याज के साथ महिला सम्मान बचत पत्र की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवम राज्य सरकार ने फर्रुखाबाद को बजट में बहुत कुछ दिया है। एक प्रश्न के उत्तर में श्री राजपूत ने कहा की जनपद में टैक्स टाइल्स पार्क अवश्य बनेगा।प्राइवेट मेडिकल कालेज को पी पी माडल पर दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया जायेगा। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह राजावत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।