भाजयुमो की मैराथन में परिणाम को लेकर रार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वामी विवेकनन्द की जयंती पर युवा मोर्चा के द्वारा यंग इंडिया रन प्रतियोगिता करायी गयी मैराथन अव्यवस्था की भेट चढ़ गयी| साथ ही पुरस्कार लेनें को लेकर काफी विवाद हुआ| जिसके चलते बालिकाओं को दोबारा दौड़ना पड़ा|
दरअसल भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से टाउन हाल से लेकर आवास विकास पार्टी कार्यालय तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में युवा दौड़े| लगभग 5 किमी. की दौड़ के बाद युवाओं में प्रथम स्थान पर नीरज दीक्षित की टीम के योगेश कुमार पुत्र छोटे लाल को 5100 रुपए की राशि से पुरुस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान पर आनंद भारद्वाज पुत्र श्री जयप्रकाश को 2100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। एवं तृतीय स्थान पर अजय करौली पुत्र श्री अरुण सिंह को 1100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।
जब युवाओ को पुरस्कार मिल गये| उनके बाद पीछे से छात्राएं पंहुची और उन्होंने भी दावा किया की वह भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय आयीं है| लिहाजा उनको भी पुरस्कार दिया जाये| लेकिन निर्णायक मंडल इस बात पर राजी नही हुआ| तो नेताओं से उनकी नोकझोंक हो गयी| काफी देर नोकझोंक के बाद बालिकाओं से दोबरा दौड़ लगानें को बोला गया लेकिन बालिकाओं नें टाउन हाल से दोबारा दौड़ लगानें से मना कर दिया| जिसके बाद पार्टी कार्यालय के आस-पास ही लगभग 400 मीटर की दौड़ कराकर बालिकाओं के भी पुरस्कार घोषित किये गये| कई छात्राएं दौड़ के दौरान गिरकर चुटहिल भी हो गयीं| युवतियों में प्रथम स्थान स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद की रितु पांडे पुत्री अवनीश कुमार को 5100 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान पर मोहिनी ठाकुर श्री करण सिंह कोई 2100 की धनराशि से पुरस्कृत किया गया एवं तृतीय स्थान पर ईशु शाक्य पुत्री ज्ञानेंद्र सिंह को 1100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। मंच पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह कार्यक्रम संयोजक पल्लव सोमवंशी, राजीव मिश्रा, अमित ठाकुर, जिला मंत्री विक्रांत तिवारी, अंकित तिवारी, मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित।