होमगार्ड के घर चोरी में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विगत दिनों एसडीएम सुरक्षा में लगे होमगार्ड व उनके भाई के घर को पुलिस नें अपना निशाना बनाया था| घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस अभी तक घटना में कोई जौहर नही दिखा पायी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बमियारी निवासी अनिल कुमार होमगार्ड के जबान है| वर्तमान में एसडीएम अमृतपुर की सुरक्षा में उनकी तैनाती है| बीते 28 दिसंबर की रात चोरों नें होमगार्ड अनिल वउसके भाई संजीब के घर से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था| मामले में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया| उसके बाद भी घटना को पांच दिन गुजर गये अभी तक पुलिस का नेटवर्क आरोपियों तक नही पंहुच सका है| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया कि जाँच की जा रही है| अभी तक चोरों का पता नही लगाया जा सका| पुलिस छानबीन में लगी है| जल्द अनावरण का प्रयास किया जा रहा है|